Punjab Kesari MP ads

MP News: अब लोगों को लेना ही होगा पीएनजी कनेक्शन, LPG संकट के बीच एमपी सरकार सख्त

Wednesday, Apr 08, 2026-10:36 AM (IST)

भोपालः एलपीजी संकट के बीच एमपी सरकार ने सख्त रूख अपना लिया है। अब लोगों को एलपीजी गैस की जगह पीएनजी कनेक्शन लेना ही होगा। राज्य के जिन जनपदों में भी पीएनजी की सुविधा हैं, वहां के लोगों को कनेक्शन लेना अब जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने सख्त फरमान जारी किया है।  

राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पहले से बेहतर हुई है, लेकिन गैस के वितरण में अभी भी कुछ समस्याएं बनी हुई हैं। भोपाल में कमर्शियल गैस की सप्लाई ठीक से हो रही है। जबकि कई जिलों और तहसील स्तर पर थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच सरकार ने फरमान जारी किया है कि जहां पाइपलाइन से पीएनजी गैस उपलब्ध है, वहां अगर लोग पीएनजी कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो उनके एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि सरकार ने अगले 3 महीनों में 2 लाख नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, जिन इलाकों में पीएनजी का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, वहां यह नियम लागू नहीं होगा और एलपीजी सप्लाई शुरू रहेगी। अब शहरों में हर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में हर 45 दिन बाद गैस बुकिंग की जा सकेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News