Punjab Kesari MP ads

MP में लव जिहादः हिंदू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया...18 महीनों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर खुला राज

Wednesday, Apr 08, 2026-02:21 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ’लव जिहाद’ का शिकार हुई है। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। करीब 18 महीनों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर सच्चाई सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में से सामने आया है। जहां बिहार निवासी युवक आसिफ रजा ने खुद को हिंदू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसी बीच युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव मनाया। लेकिन, युवती ने उसे मना कर दिया।

पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने बताया कि उसने धर्म छुपाकर अपना नाम ’आशीष पांडे’ बताया था। लेकिन, वह मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है। इसके चलते लड़की पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इसी के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। बताया जाता है कि आरोपी मूलतः बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जल्दी ही एक टीम बिहार भेजने की तैयारी कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News