मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे अहम ! आज इन जिलों में तूफान के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
Wednesday, Apr 08, 2026-08:40 AM (IST)
मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। इसके लिए मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। 8 और 9 अप्रैल को आंधी, तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। करीब 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की आपील की गई है।
आज इन 18 जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार राज्य के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, पन्ना, कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, सीधी, अनूपपुर और सिंगरौली जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इन जनपदों में 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
कल इन 9 जिलों में हो सकती है बारिश
9 अप्रैल को प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम, खासकर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। साथ ही, किसानों से अपनी फसलों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया है।
यहां जानिए बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 34.0°C 20.8°C
इंदौर 33.6°C 18.6°C
जबलपुर 36.0°C 18.6°C
ग्वालियर 33.3°C 19.6°C
उज्जैन 34.4°C 18.5°C

