Punjab Kesari MP ads

थाने में हुई पहली मुलाकात, फोन पर बढ़ा प्यार; मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी

Wednesday, Sep 16, 2026-07:51 PM (IST)

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): आमतौर पर पुलिस थाने से जुड़ी खबरें शिकायत, विवाद या अपराध से संबंधित होती हैं, लेकिन छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने से जुड़ा एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां थाने में हुई एक युवक और युवती की पहली मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा और आखिरकार उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया।

मां के साथ थाने पहुंची थी युवती

जानकारी के मुताबिक, युवक किसी निजी काम के सिलसिले में लवकुशनगर थाने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवती भी अपनी मां के साथ किसी काम से थाने आई थी। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे से फोन पर संपर्क करना शुरू कर दिया।

फोन पर बातचीत से बढ़ीं नजदीकियां

बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता गया। बातचीत के साथ दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

मंदिर पहुंचकर रचाई शादी

फैसला लेने के बाद युवक-युवती घर से निकलकर मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और ईश्वर को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया। शादी के बाद दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। लवकुशनगर थाने में हुई पहली मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी फोन पर बढ़ी बातचीत और फिर प्रेम विवाह तक पहुंच गई। अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News