Punjab Kesari MP ads

जहां भी टोपी वाला दिखा उसे मारेंगे, चाहे...महंत के बयान से मचा बवाल

Monday, Apr 13, 2026-01:12 PM (IST)

टीकमगढ़ (आमिर खान) : टीकमगढ़ में रविवार रात्रि उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब महंत सीताराम दास द्वारा दिया गया एक विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया। महंत ने कथित रूप से मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और उग्र टिप्पणी करते हुए यहां तक कह दिया कि वे “गाड़ी में तलवार लेकर आए हैं” और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करेंगे। इतना ही नहीं बाबा ने कहा कि जो भी टोपी वाला मिलेगा उसे मारेंगे चाहे मेरे प्राण क्यों न चले जाएं।

बताया जा रहा है कि यह बयान शहर के जमालुद्दीन खान की गिरफ्तारी में हो रही देरी और उसका शहर में पुलिस द्वारा जुलूस न निकाले जाने को लेकर दिया गया है। महंत ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की।

PunjabKesari

महंत के इस बयान के बाद देर रात शहर में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और तत्काल अतिरिक्त बल तैनात किया गया। भारी पुलिसबल नजरबाग प्रांगण पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और समझाइश के जरिए लोगों को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद माहौल को नियंत्रित किया जा सका।

प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है, लेकिन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महंत द्वारा दिए गए बयान से कानून-व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा और आगे कोई कानूनी कार्रवाई आवश्यक है या नहीं। इस घटना के बाद शहर में चर्चा और चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News