BJP नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिया बड़ा बयान

Monday, May 01, 2023-06:07 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी): पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही बातों को लेकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सोलंकी ने दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें सिर्फ कांग्रेस लगा रही है। कांग्रेस का काम है, सिर्फ अफवाहें बनाना, अफवाहों को फैलाना।

सांसद दीपक जोशी ने इसे कांग्रेस द्वारा रचा गया षड्यंत्र बताते हुए कहा कि ये कांग्रेस के द्वारा रचा गया षड्यंत्र मात्र है और कुछ नहीं...। ये मात्र अफवाहें है। आदरणीय दीपक जोशी भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ा परिवार है। हो सकता है कोई छोटा मोटा मतभेद हो। उसके लिए वो उचित फोर्म पर बात करेंगे तो निश्चित रूप से उनकी बात को सुना जाएगा। यदि कोई व्यक्ति छोटी मोटी बात पर नाराज़ है, तो उसका यह अर्थ नहीं लगाया जा सकता है, कि वो भाजपा छोड़ रहे हैं वो भाजपा के सिपाही थे, है, और रहेंगे।

पार्टी में मात्र उनका योगदान नहीं है, बल्कि स्व. कैलाश जोशी ने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। वो उन्ही संस्कारों में पलकर बड़े हुए हैं। वो भाजपा को छोड़कर कभी नहीं जाएंगे। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है और भाजपा में कई विकल्प मौजूद है वो संगठन में काम कर सकते हैं। सरकार में काम कर सकते हैं। अन्य पदों पर काम कर सकते हैं और रही बात नाराज़गी की तो उचित फोरम पर ले जाकर बात रखेंगे। निश्चित रूप से उनकी बात सुनी जाएगी, वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News