Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा ! छात्र-छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 27 बच्चे थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Friday, Aug 07, 2026-10:58 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां छात्र-छात्राओं से भरी एक स्कूल बस बेकाबू हुई। जिस वजह से बस सड़क किनारे झुक गई थी। घटना के वक्त छात्रों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। जिसमें चालक की लापरवाही सामने आई है।    

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलखूथ में हुई है। जहां शुक्रवार एक निजी स्कूल की बस अचानक बेकाबू हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्चे स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। हादसे के दौरान बस में 27 बच्चे सवार थे। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सड़क किनारे झुक गई थी, जिससे उसके पलटने की आशंका बढ़ गई थी। बस का इमरजेंसी डोर भी नहीं खुला। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्चों को बस की खिड़कियों और ड्राइवर सीट के दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित फिटनेस जांच, इमरजेंसी डोर की कार्यशीलता, चालक की योग्यता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News