बडी कार्रवाई ,कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित,इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन

Tuesday, Mar 10, 2026-02:54 PM (IST)

(रायपुर): छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गजब का नजारा देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामे के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस के सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly budget session) का आज 7वां दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस के सारे विधायक को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक  कांग्रेस विधायक विधानसभा के गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके चलते ही ये कार्रवाई अमल में लाई गई है और सभी को निलंबित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा बड़े ही जोर-शोर से गूंजा। दरअसल चूहों द्वारा धान खाए जाने के मामले को लेकर विपक्ष ने ध्यानाकर्षण के साथ ही स्थगन प्रस्ताव लाने का प्रयास किया। लेकिन इससे सदन में भारी हंगामा हो गया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, जितना धान चूहों द्वारा खाना बताया गया है उसके लिए 60 करोड़ चूहे लगेंगे। इतने चूहे कहां से आए? क्या 22 लाख क्विंटल टन धान खा जायेंगे। वहीं भूपेश बघेल ने कहा, मुस्वा को बदनाम किया जा रहा है। 4600 करोड़ के भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया लेकिन  विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और गर्भगृह तक पहुंच गए। जिसके बाद सभी विपक्षी विधायक स्वतः ही  निलंबित हो गए। उन्हें सदन छोड़कर बाहर जाने के निर्देश दिए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News