Punjab Kesari MP ads

कलेक्टर का कड़क एक्शन, लोगों का दुख सुनते ही मौके पर दिखाया सिंघम रुप, सब इंजीनियर, 2 पटवारियों को किया निलंबित

Saturday, May 02, 2026-09:43 PM (IST)

(देवास ):मध्य प्रदेश के देवास जिले से प्रशासनिक कार्रवाई का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहा पर कलेक्टर ने सिंघम रुप दिखाते हुए 2 पटवारियों पर गाज गिराते हुए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने लापरवाह अफसरों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पीपरी गांव में जनसुनवाई का था आयोजन

दरअसल  जिले के पीपरी गांव में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। इसी जनसुनवाई में गांववालों ने  अपनी दिक्कतों से कलेक्टर को अवगत कराया और अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले पटवारी और अधिकारियों पर स्पाट पर ही कार्रवाई कर डाली। कलेक्टर की इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह अचानक ही एक्शन मोड में आ गए औऱ गांववांलो की पीड़ा का अहसास करते हुए एक्शन कर दिया। इस जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। बागली विधायक मुरली भंवरा ने  भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिकारियों पर निलंबन की गाज

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई कर दी। पीएचई (PHE) विभाग की सब इंजीनियर वैष्णवी भावसार को काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया । कलेक्टर यही नहीं रुके  इसके बाद असंतोषजनक कार्यप्रणाली पर दो पटवारियों पर भी गाज गिराते हुए सस्पेंड कर दिया गया।  वहीं दूसरी ओर बिजली के टूटे हुए पोल को समय पर ठीक न करने पर जेई डीएस परिहार को शोकाज नोटिस देने के साथ ही लाइनमैन कृष्णकांत बघेल की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश जारी किए दिए।

लिहाजा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। लिहाजा  जनसुनवाई में कलेक्टर की निलंबन कार्रवाई काफी चर्चा में रही। निलंबन से काफी देर तक अफरी तफरी की स्थिति बनी रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News