Punjab Kesari MP ads

प्रदेश में होने वाला है बड़ा एक्शन, 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, फैसले से मचा हड़कंप

Tuesday, Mar 17, 2026-03:59 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर कथित शराब घोटाले से जुड़ी है। जी हां पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3 200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। वहीं इस फैसले के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लिए कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। CG Liquor Scam   इस कदम के बाद 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है, ईडी को कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद अधिकारियों पर गिरफ्तारी और जेल जाने की आशंका बढ़ गई है।

अधिकारियों के जेल जाने की बढ़ी आशंका

वहीं अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ अधिकारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है। इस बड़ा कदम माना जा रहा है ।

माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। फिलहाल सभी आरोपी अधिकारी निलंबित बताए जा रहे हैं। वहीं जानकारी ये भी है कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी फाइल पिछले करीब एक महीने से मंत्रालय में लंबित थी। एक अंदर की जानकारी ये भी है कि  कुछ प्रभावशाली लोग आरोपी अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कदम उठाया गया है।

विभागीय मंत्री ने कार्रवाई के तरफ कदम उठाते हुए फाइल को पहुंचते ही मंजूरी दे दी। ईडी जांच और चार्जशीट में शामिल इन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है।  आरोप है कि यह रकम अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा देने और दुकानों में ओवररेटिंग को नजरअंदाज करने के बदले दी जाती थी। पूरे मामले में कुल 33 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया था। इनमें से तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास, एमडी अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टुटेजा पहले ही जेल में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News