MP में बड़ी कार्रवाई! एक साथ 30 शिक्षकों पर गिरी गाज, नोटिस जारी

Friday, Dec 05, 2025-10:07 AM (IST)

सागर। जिले में सरकारी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और बार-बार दिए गए ई-अटेंडेंस निर्देशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने शाहगढ़ और बंडा विकासखंड के कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आई, जिसके बाद 30 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

 गूगरा खुर्द स्कूल में 10 शिक्षक एक साथ अनुपस्थित

औचक निरीक्षण के दौरान प्रार्थना तो चल रही थी, लेकिन
अरविंद जैन (उच्च माध्यमिक शिक्षक)
डॉ. कीर्ति तिवारी, रश्मि चतुर्वेदी, प्रतिभा दुबे, अशोक गौतम,
देवी अहिरवार, गौरव लोधी, भूपेंद्र वर्मा, रीना लोधी जैसे शिक्षक स्कूल में मौजूद ही नहीं मिले। सभी को तत्काल नोटिस जारी।

सेमरा रामचन्द्र में शिक्षक गायब – बच्चे भी नहीं!

प्राथमिक शिक्षक लता गोस्वामी अनुपस्थित मिलीं, और स्कूल में छात्र-छात्राएं ही मौजूद नहीं थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 जगथर स्कूल – हस्ताक्षर तक नहीं किए

यहां राजकुमार घोषी अनुपस्थित मिले।अतिथि शिक्षक उपस्थित होने के बावजूद उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना।

बिजरी स्कूल – मैदान में घूमते बच्चे, शिक्षक नदारद

तीन शिक्षक—

सुनीता तिवारी, राजबहादुर सिंह ठाकुर, कल्याण प्रसाद साहू —
अनुपस्थित मिले। बच्चों को कक्षा में पढ़ने की बजाय मैदान में घूमते पाया गया।

 तीनों का एक दिन का वेतन काटने
और एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई।

 कांटी स्कूल – परिसर में पशु घूमते मिले

विद्यालय का पुराना भवन गिरा होने से दो पालियों में पढ़ाई चल रही थी।
निरीक्षण में परिसर में पशु विचरण व गंदगी मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक हर्ष खरे और मंतराम अहिरवार को नोटिस जारी।

कुल मिलाकर—30 शिक्षकों पर कार्रवाई

निरीक्षण में जहां-जहां अनियमितता मिली, वहां प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News