Punjab Kesari MP ads

कलेक्टर के निरीक्षण में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी पर मिला ताला, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज! नोटिस जारी

Sunday, Feb 22, 2026-03:16 PM (IST)

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया,  जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराज़गी व्यक्त की, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं गैस जलाकर एवं बर्तनों का अवलोकन किया।

कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने सीडीपीओ अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुंती सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका  रेवती साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया ।

कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

PunjabKesariउप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया औचक निरीक्षण, ताला लटकते मिला डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स को कारण बताओं नोटिस जारी एवं 1 दिन का वेतन कटा

सरोना दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र सरोना का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान केन्द्र बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को कारण बताओं नोटिस किया एवं 1 दिन के वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News