Punjab Kesari MP ads

देवी देवताओं पर भड़काऊ बातें करके धर्म परिवर्तन कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Thursday, Jun 25, 2026-07:54 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): धर्म परिवर्तन का दबाव एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी हेमंत सिंह मरावी निवासी वार्ड क्रमांक 02 ग्राम मांठ थाना खरोरा जिला रायपुर द्वारा थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सुशांत ज्ञानिक एवं उसके सहयोगी पीयूष पटेल निवासी रायपुर द्वारा ग्राम मांठ के आदिवासी मोहल्ले में आकर हिन्दू धर्म एवं देवी-देवताओं के संबंध में अपमानजनक एवं भड़काऊ बातें कही जाती थीं तथा ग्रामीणों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रेरित एवं दबाव बनाया जाता था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 299, 302, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ कर विवेचना के आधार पर प्रकरण में आरोपी सुशांत ज्ञानिक एवं पीयूष पटेल को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1.सुशांत ज्ञानिक पिता स्व. नरेंद्र कुमार ज्ञानिक उम्र 40 साल निवासी न्यू पुरैना रायपुर थाना राजेंद्र नगर रायपुर।
2.पीयूष पटेल पिता स्व. कुबेर पटेल उम्र 30 साल निवासी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News