MP BJP में बड़ी कलह, पार्टी के 2 विधायकों में आपसी टकराव से हलचल, प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला
Wednesday, Feb 18, 2026-12:09 AM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है। पार्टी के दो विधायकों की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। भाजपा में अंदरूनी टकराव अब खुलकर सामने आ गया है जो सियासी गलियारों में हलचल मचा रहा है । दरअसल ये विवाद विधायक नरेंद्र प्रजापति और त्योंथर से विधायक सिद्धार्थ तिवारी से जुड़ा है। ये दोनों विधायक आमने-सामने आ चुके हैं और तकरार बढ़ चुकी है। मामला प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच गया है।
कॉलेज से जुड़ी सरकारी जमीन के मुद्दे पर दोनों विधायकों ने ठनी
दरअशल मनगवां और त्योंथर के विधायकों के बीच विवाद और लडाई का कारण कॉलेज से जुड़ी सरकारी जमीन का मुद्दा है। इसी विवाद ने सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच पहले भी तकरार रही है लेकिन एक बार फिर हालिया घटनाक्रम ने विवाद को खुलकर सबके सामने ला दिया है। ये विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है।
नरेंद्र प्रजापति और विधायक सिद्धार्थ तिवारी में टकराव
दरअसल विधायक नरेंद्र प्रजापति ने सिद्धार्थ तिवारी के संस्थान से जुड़े एक कॉलेज के आसपास की सरकारी जमीन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से सीमांकन को लेकर प्रश्न पूछते हुए स्पष्ट जानकारी मांगी है । अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ जब इस जानकारी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सरगर्मियां तेज हो गईं। नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि कॉलेज के आसपास सरकारी जमीन है, उनका कहना है कि यह लोगों के हित से जुड़ा मुद्दा है और इस पर सब साफ होना चाहिए।
वहीं सिद्धार्थ तिवारी ने प्रजापति के सवाल पर पब्लिक मंच से तो वैसे कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने मामले को अवगत कराया है। वहीं हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। लिहाजा सत्तारुढ बीजेपी के अपने ही दो विधायकों की खींचतान और अंदरूनी कलह अब प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा चुकी है।

