Punjab Kesari MP ads

सांप को बोतल में लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखने वालों के उड़े होश

Wednesday, Feb 28, 2024-05:41 PM (IST)

भिंड (देवेश चतुर्वेदी): भिण्ड जिला अस्पताल में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति बोतल में सांप लेकर पहुंच गया। व्यक्ति ने बताया कि इस सांप ने उसे डंस लिया। सांप को बोतल में लेकर आए शख्स को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि सांप छोटा था। ऐसे में युवक का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, फूप थाना क्षेत्र के रानी बिरगवां गांव का रहने वाले मुकेश नामक युवक के घर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए वह ईंटों की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान एक छोटा सा सांप उसे दिखाई दे गया।

PunjabKesari

शराब के नशे में युवक ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन सांप ने युवक के हाथ के अंगूठे पर काट लिया। जिससे युवक को गुस्सा आ गया और उसने सांप को मारकर शराब की बोतल में ही भर लिया। युवक को जब सांप के काटे जाने का असर हुआ तो वह बोतल में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
PunjabKesari

युवक ने एक और हैरान कर देने वाली बात बताई कि उसे दिन रात सांप दिखते थे और उसने हाथ पर सांप गुदवा दिया था जिसके बाद उसे उस दिन से सांप दिखाई नहीं दिए। युवक को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति स्थिर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News