भ्रष्टाचार की जांच हो तो कई भाजपाई जाएंगे जेल : प्रजापति

9/3/2018 11:23:16 AM

छतरपुर : विधानसभा क्षेत्र चंदला के कांग्रेस नेता राजू प्रजापति ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंन कहा कि चंदला क्षेत्र दशकों से विकास में पिछड़ा हुआ है, भाजपा के राज में सिर्फ दिखावे के विकास कार्य हुए हैं। यदि चंदला क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की सही जांच करा ली जाए तो कई भाजपा नेताओं को जेल जाना पड़ेगा।  
PunjabKesari
उन्होंने खामिनखेड़ा, अजीतपुर, बारबंद, कौथेहा, निमीखेडा, कुराईन पुरवा का दौरा करते हुए कहा कि चंदला विधानसभा में पिछले 15 सालों से विकास तो छोड़िए यहां भाजपा जनप्रतिनिधि पीड़ित जनता का हाल पूछने भी नहीं आए। यहां की जनता को शौचालय और आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर दिया जा रहा है। बिना कमीशन के उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। राशन की दुकानों पर भाजपा के दलालों का कब्जा है। सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ जिससे नई सड़कें भी एक साल में टूट गईं। गरीबों को सोलर साईट के नाम पर लूटा गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News