Punjab Kesari MP ads

ताई की हिमायत में उतरा मराठीभाषी समाज, कहा- इंदौर की पहचान ताई से

Tuesday, Apr 09, 2019-09:47 AM (IST)

इंदौर: सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद ही ताई के समर्थकों में रोष व्यापत है। उनके समर्थन में उतरे मराठीभाषी समाज ने रविवार को सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद का नाम आगे बढ़ाया था, लेकिन सोमवार को राजेंद्र नगर में हुई बैठक में ताई के टिकट के लिए समाज लामबंद हो गया।

PunjabKesari

बीजेपी की बैठक में पार्षद सुधीर देड़गे ने तो यह तक कह दिया कि यदि ताई को चुनाव नहीं लड़ाया तो इंदौर सीट पर भाजपा को हार का खतरा हो सकता है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि महाजन जैसी जनप्रतिनिधि को सिर्फ एक वर्ष के अंतर का हवाला देकर टिकट से वंचित नहीं करना चाहिए। बैठक में चंद्रकांत पराड़कर ने कहा कि ताई को टिकट से वंचित करने की खबर मराठीभाषी वोटर ही नहीं, सभी के लिए चौंकाने वाली है।

PunjabKesari

ताई के हिमायत करते हुए नितिन घुने ने कहा कि इंदौर की पहचान ताई से है। नरेंद्र तांबे ने कहा कि महाजन ने शहर को कई सौंगातें दी हैं। उनका टिकट नहीं कटना चाहिए। बैठक में शकुंतला बापट, विनीता धर्म, प्रशांत बड़वे, अमोल जांबेकर सहित बड़ी संख्या में मराठीभाषी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News