Punjab Kesari MP ads

हादसा या साजिश? रात को 2 बजे दोस्त की आवाज पर बालकनी से झांककर देखा उसके बाद...

Tuesday, Jan 12, 2021-05:20 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे शिवपुरी निवासी एक छात्र ने तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि मामूली सी गलती मौत की वजह बनकर सामने आई है। जिसके चलते 3 मंजिल से गिरकर एमबीबीएस के छात्र मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किसी दोस्त के आवाज देने पर छात्र रेलिंग के पास दोस्त की बात सुनने आया था और इसी दौरान दोस्त को नीचे झांककर देखते समय 20 साल के आयुष्मान गुप्ता की गिरने से मौत हो गई।

PunjabKesari

इस घटना को हादसा कहा जाए या अनहोनी इस सवाल के जबाव को आयुष्मान के दोस्त ढूंढ रहे है क्योंकि अचानक देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर उनके प्यारे दोस्त को काल के गाल ने हमेशा हमेशा के लिए जुदा कर दिया। आयुष्मान के चचेरे भाई आदित्य अग्रवाल की माने तो वो इंडेक्स कालेज से एम.बी.बी.एस. कर रहा था और मूलतः वह शिवपुरी का रहने वाला है। घर मे माता पिता और एक छोटा भाई है। चचेरे भाई ने इस बात की पुष्टि की है। सोमवार रात 2 बजकर 20 मिनिट पर गिरने से आदित्य की मौत मौके पर ही हो गई।

PunjabKesari

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे की पड़ताल में जुटी खुड़ैल पुलिस की माने तो मृतक का नाम का आयुष्मान पिता अमित गुप्ता है। जो इंडेक्स हॉस्पिटल के विवेकानंद हॉस्टल में रहता था। पुलिस के मुताबिक रात 2 बजे के करीब आयुष्मान हॉस्टल के तीसरे माले से नीचे गिर गया। फिलहाल, खुड़ैल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस अन्य तथ्यों के आधार पर हादसे की हकीकत पता लगाने में जुट गई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News