Punjab Kesari MP ads

रौंगटे खड़े करने वाला हादसे में कांग्रेस MLA के नाती समेत 2 मौके पर खत्म,जामुन लेकर मंडी जा रही पिकअप को ट्रेलर ने कुचला,पसरा मातम

Monday, Jun 15, 2026-03:16 PM (IST)

(कोरबा): छतीसगढ़ के कोरबा में एक भयानक हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हैं।  (Korba) कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही पिकअप एक भीषण सड़क हादसे का शिकार बन गई। घटना  शनिवार देर रात की है । जानकारी के मुताबिक रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई जिससे इलाके में दुख पसर गया।

ये भयानक सड़क हादसा बिलासपुर उरगा मार्ग पर पेश आया है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हैं। हादसे में जान खोने वाला एक युवक रामपुर के विधायक फूलसिंह राठिया के नाती है।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। देर रात हुई इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि युवक  हर रोज की तरह जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ये दर्दनाक हादसा पेश आ गया और ये य़ात्रा अंतिम यात्रा साबित हुई।

जानकारी के मुताबिक बलौदा थाना क्षेत्र स्थित मुड़ाभाठा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को ऐसी टक्कर मारी कि पिकअक का ढांचा ही बदल गया।  हादसे में जामुन से लोड पिकअप में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका केबिन पूरी तरह डैमेज हो गया। इस हादसे में  रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया और रिश्तेदार मुकेश राठिया  की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत विधायक के बड़े भाई की बेटी का बेटा था।

वहीं इस  हादसे में तीन युवक गंभीर घायल भी हुए हैं, दिनेश कुमार, कपूर राठिया  और अजीत राठिया इस हादसे में घायल हैं, जिन्हें पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते बिलासपुर रेफर कर दिया गया। लिहाजा इस दर्दनाक हादसे में जहां विधायक परिवार शोक में डूबा गया है वहीं दूसरे सदस्यों के  परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद विधायक फूलसिंह राठिया भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे थे, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाया गया और रविवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में शोक का माहौल देखा गया। लिहाजा पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News