Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस MLA के तीखे बोल- BJP रावण के पदचिन्हों पर चल रही, इनका निश्चित रुप से अंत होने वाला है

Wednesday, Jun 10, 2026-03:47 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार के नामांकन रद्द होने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने इस मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी कर सत्ता और पद हासिल करने के लिए आतुर

डॉ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी कर सत्ता और पद हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और जिस प्रकार की राजनीति वह कर रही है, उसका परिणाम उसे भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली की तुलना रावण के कृत्यों से करते हुए कहा कि ऐसे षड्यंत्रों का जवाब जनता समय आने पर जरूर देगी।

भाजपा लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं निभा रही है-सतीश सिकरवार

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के भाजपा के प्रयासों से जुड़े सवाल पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं है।

लिहाजा कांग्रेस विधायक  सतीश सिंह सिकरवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को लेकर काफी गुस्स में दिखे हैं और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News