Punjab Kesari MP ads

भारत जोड़ो यात्रा से पहले महू पहुंची मंत्री उषा ठाकुर, आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बोली- सद्बुद्धि लेकर जाए राहुल

Saturday, Nov 26, 2022-06:59 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): भारत जोड़ो यात्रा के महू प्रवेश से पहले सियासत तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने राहुल गांधी से पहले आंबेडकर प्रतिमा पहुंच कर भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पंचतीर्थ है। यहां सभी का स्वागत है, लेकिन यहां से राहुल गांधी सद्बुद्धि लेकर जाए।

प्रदेश सरकार की कैबिनट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर का भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी के आंबेडकर प्रतिमा पर आने पर उषा ठाकुर ने कहा कि वे अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान की शरण में भी जा सकते हैं। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के सवाल पर कहा कि शपथ पत्र के नाम पर भी कांग्रेस झूठ बोलती है जिसने राम को नहीं माना, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस की देशभक्ति को धिक्कार है। रैली का नेतृत्व करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सावरकर जी ने पहले ही कहा था कि जिस दिन हिंदू एकजुट हुआ, उस दिन कांग्रेस और वामपंथी कोट पर जनेऊ पहनेंगे। आज जिन्हें जनेऊ का मतलब भी नहीं पता वह यही सब कर रहे हैं।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का धर्म और संस्कृति से कोई नाता नहीं है। कांग्रेस ने देश की अस्मिता और अखंडता को दांव पर लगाया। कांग्रेस और नेहरू ने जीवन भर अंबेडकर को तकलीफ दी। नेहरू ने अंबेडकर को मंत्रिमंडल से बाहर किया। बाबा अंबेडकर को चुनाव हराने वाली कांग्रेस रही है। उषा ठाकुर ने कहा कि जो कांग्रेस कन्हैया कुमार जैसे लोगों को हीरो बनाती है वह भारत को कैसे जोड़ सकती है। जो अफजल की मौत पर मातम मनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News