Girl Hostel की गर्भवती छात्राओं पर बोले शिक्षा मंत्री, 2 छात्राएं अपने घर से ही स्कूल आती थीं, तीसरी दीवाली छुट्टियों के बाद नहीं लौटी

Tuesday, Mar 17, 2026-12:10 AM (IST)

(बीजापुर): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से कल एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक छात्रावास में रहने वाली कुछ छात्राओं के गर्भवती पाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी मिलते कई तरह के सवाल उठने शुरु हो गए थे। बताया जा रहा है कि छात्राएं सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे और विपक्षी दल होने के नाते छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राज्य की बीजेपी सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने  दावा किया कि जैसे ही यह मामला सामने आया वैसे ही तीनों छात्राओं को उनके घर वापस भेज दिया गया और बाद में अधिकारियों ने यह बयान दिया कि वे छात्राएं छात्रावास में अनुपस्थित थीं।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी मामले पर सफाई

वहीं मचे घमसान के बीच  शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सफाई दी है। आरोपों का जवाब देते हुए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इन तीन छात्राओं में से दो तो छात्रावास में नहीं रहती थीं। वे ‘स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल’ में नामांकित थीं और हर रोज घर से ही स्कूल आती-जाती थीं।

वहीं तीसरी छात्रा के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि वो पहले गंगालूर ‘पोर्टा केबिन हॉस्टल’ में ही रहती थी लेकिन दीवाली की छुट्टियों के दौरान वो अपने घर चली गई थी और उसके बाद से वापस ही नहीं लौटी है। मंत्री ने कहा कि छात्रा के परिवार से संपर्क करने पर पता चला है कि उसने अपनी मर्जी से छात्रावास छोड़ा था और वह कहीं और रहने लगी थी।

शिक्षा विभाग भी कटघरे में

वहीं गंगालूर पोटा केबिन छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राओं के गर्भवती होने के मामले से सनसनी है,ये घटना शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। लिहाजा छात्रावास के स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारियों से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्राएं किस परिस्थिति में गर्भवती हुईं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News