भोपाल शेल्टर होम रेप केस-2: सामने आई 13 बच्चियां, कहा- छत पर ले जाकर करते थे गलत काम

9/16/2018 4:15:49 PM

भोपाल : राजधानी में हुए दूसरे शेल्टर होम यौन शोषण मामले में 13 और नाबालिग छात्राएं सामने आई हैं। इन सभी ने हॉस्टल संचालक पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को जब सामाजिक न्याय विभाग की टीम हॉस्टल पहुंची तो डरी-सहमी छात्राओं ने अपनी आप-बीती बताई।

PunjabKesari

टीएम के सामने बच्चियों ने बताया कि शाम 6 बजे के बाद संचालक उन्हें हॉस्टल की छत पर ले जाता था और वहां ज्यादती की जाती थी। जब वह इसका विरोध करती थीं तो उन्हें बाथरूम में बंद कर पीटा जाता था।

PunjabKesari

इससे पहले शुक्रवार को 6 मूक-बधिरों ने आश्रम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से जांच दल ने बच्चियों से साइन लैंग्वेज जानने वाली शिक्षिका से बयान दिलवाए। इसके बाद संयुक्त संचालक सामजिकजन एवं निशक्त जनकल्याण मनोज तिवारी ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News