घर में टाइल्स लगाने आए मिस्त्री रफीक ने किया कांड! पहले महिला को दोस्ती में उलझाया फिर कर दिया रेप!
Tuesday, Sep 09, 2025-05:50 PM (IST)
खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): खंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किसी के घर में काम करने आए शख्स ने महिला को फांसकर प्यार में उलझा दिया और रेप को अंजाम दे डाला। दरअसल टाइल्स लगाने आए युवक ने शादीशुदा महिला को अपने जाल में फंसाकर रेप कर डाला। पुलिस ने रेप, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अजाक डीएसपी महेश दुबे मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रफीक ने करीब डेढ़ साल पहले उसके घर में टाइल्स लगाने का काम किया था। इसी दौरान उससे दोस्ती हो गई थी।
डेढ़ साल पहले महिला के घर टाइल्स लगाने का काम किया था

फिर इस्लाम कबूलने का दवाब डालने लगा आरोपी
मामला खंडवा के पदामनगर थाना क्षेत्र का है। 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि करीब डेढ़ साल पहले रफीक नाम के शख्स ने उसके घर में टाइल्स लगाने का काम किया था। इसी दौरान उससे दोस्ती हो गई। फिर वो साथ-साथ रहने लगे और एक बार जरूरत पड़ने पर 5 हजार रुपए रफीक से उधार ले लिए। इसके बदले में रफीक ने सोने का मंगलसूत्र गिरवी रख लिया। बाद में बातों में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि 5 हजार रुपए लौटाने के बावजूद रफीक ने मंगलसूत्र वापस नहीं दिया। वह शादी करने की बात कहने लगा और इस्लाम कबूलने का दवाब डालने लगा।
जिसके चलते उसने रफीक से बात करने से मना कर दिया। ऐसा करने पर वो धमकियां देने लग गया, पति को मारने की बात कहने लगा । महिला का कहना है कि वो धमकियों से डर गई। इस बात का फायदा उठाकर उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। लिहाजा जब हद हो गई तो महिला ने पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरु कर दी है ।

