कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार “पूरा देश जानता है कि कांग्रेस खुद बेरोज़गार है
Wednesday, Aug 06, 2025-12:23 PM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस अब खुद बेरोज़गार पार्टी बन चुकी है। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है और अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
लव जिहाद पर दिया विवादित बयान
लव जिहाद के मुद्दे पर बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिसे आप लव जिहाद कह रहे हैं, वो असल में सुनियोजित सामाजिक षड्यंत्र है। जो लोग लव जिहाद कर रहे हैं, वे देश और समाज दोनों के खिलाफ काम कर रहे हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि अभी 30 से 32 और मुसलमान लव जिहादी पकड़े जाएंगे। इन लोगों के हाथ पैर तोड़े जाएंगे, और कांग्रेस को इस गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने या उसका एंगल बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।