विधायक रवि जोशी बोले- निवाड़ की दस की दस सीटों पर परचम लहराएगी कांग्रेस, भाजपा सरकार को जमकर कोसा

Saturday, Jul 29, 2023-03:31 PM (IST)

खरगोन(अशोक गुप्ता): मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव शंखनाद के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था जिसका पूरा क्रेडिट निमाड़ की खरगोन बड़वानी के 10 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस और एक पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीतने के बाद निमाड़ को दिया गया।

अब दोनों ही दलों का पूरा फोकस मालवा निमाड़ पर केंद्रित है और इसी को लेकर 30 जुलाई को अमित शाह इंदौर निमाड़ मालवा में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं जीत का मंत्र देने आ रहे हैं। इसी बीच खरगोन में हो रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व खरगोन विधायक रवि जोशी ने निमाड़ के दसों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने के साथ ही प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया 'पंजाब केसरी' से खास बातचीत में उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं का बखान करते हुए भाजपा पर कड़े प्रहार किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News