Punjab Kesari MP ads

पंचायत सचिव के साथ जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि ने की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Wednesday, Mar 25, 2026-01:23 PM (IST)

हरदा (राकेश खरका) : हरदा जनपद पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हरदा जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक जाट और विधायक प्रतिनिधि राहुल जाट के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन विवाद की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्ष सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News