मोदी मंत्रिमंडल में MP के 5 दिग्गज शामिल, तोमर-गहलोत कैबिनेट में बरकरार

5/31/2019 8:49:02 AM

भोपाल:  एक बार फिर सत्ता में आई मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व बरकरार रहा। प्रदेश के 5 सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते, धर्मेन्द्र प्रधान मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर मुरैना, प्रह्लाद दमोह और फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से सांसद हैं। थावरचंद गहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सभा से सांसद हैं।

PunjabKesari

नरेन्द्र सिंह तोमर
नरेन्द्र सिंह तोमर पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। पिछली सरकार में उन्हें इस्पात और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए थे। वे इस बार मुरैना से सांसद रहे हैं। तोमर मध्य प्रदेश में मंत्री पद से लेकर संगठन तक की कमान संभाल चुके हैं।

PunjabKesari

प्रह्लाद पटेल
दमोह से सांसद चुन कर आए प्रह्लाद पटेल बीजेपी के युवा और कद्दावर नेता हैं। वे उमा भारती के बहुत करीबी माने जाते हैं। पटेल वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की है।

PunjabKesari

थावरचंद गहलोत
राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत उत्तराखंड के प्रभारी भी हैं और साथ ही पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। गहलोत मोदी के पूर्व मंत्रिमंडल में भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं।

PunjabKesari

फग्गन सिंह कुलस्ते
फग्गन सिंह कुलस्ते लगातार 6 बार से मंडला से सांसद हैं। वो प्रदेश में बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। पिछली मोदी सरकार में भी कुलस्ते स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बार भी राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

PunjabKesari

धर्मेन्द्र प्रधान
मोदी के कैबिनेट में धर्मेन्द्र प्रधान को एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। वो मध्य प्रदेश कोटे से राज्य सभा सांसद हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News