मोहन सरकार की MP के किसानों को एक और बड़ी सौगात,Loan मामले में बड़ा झंझट किया खत्म,खिलेंगे चेहरे
Thursday, Jul 09, 2026-04:06 PM (IST)
(डेस्क): मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। मोहन सरकार कोई न कोई सौगात किसानों को दे ही रही है। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 6-6 महीने लगने वाले ब्याज से किसानों को राहत देने की कोशिश की है।
सरकार ने किसानों की लोन चुकाने की 31 मार्च की बाध्यता समाप्त की
मतलब की अब किसानों को साल में एक बार लोन चुकाना पड़ेगा। अब किसान लोन लेने की तारीख से एक साल पूरा होने पर लोन चुका सकते हैं। सरकार ने किसानों की लोन चुकाने की 31 मार्च की बाध्यता को समाप्त कर दिया है । यह किसान हित में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जुलाई को शाजापुर जिले के कालापीपल को 30.86 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने यहां कई कामों के लोकार्पण और भूमिपूजन किए। उन्होंने यहां आयोजित किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन एवं 'हरा-भरा कालापीपल' पौधरोपण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
किसानों के लिए सबकुछ करने को तैयार-मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, 'जो धरती को हरियाली का उपहार देते हैं, वही आने वाले कल को आकार देते हैं'। 'किसान मुस्कुराए तो मुस्कुराता जहां है, इन्हीं की मेहनत से महकता अपना हिंदुस्तां है'। आज का यह आयोजन केवल भूमि-पूजन, लोकार्पण का औपचारिकता का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों का 6-6 महीने के ब्याज का झंझट खत्म हो जाएगा। अब हम एक साल के लिए लोन देंगे। किसानों के लिए हमारी सरकार सबकुछ करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अलग पहचान बना रहा है। किसान सम्मान निधि से लेकर सभी योजनाएं लगातार जन कल्याण का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस के मित्रों से पूछना चाहता हूं कि आपको परेशानी क्या है। आप बताइए नर्मदा कहां और शाजापुर कहां। फिर भी, यहां के 118 गांवों में नर्मदा जल आता है। आने वाले दिनों में जो-जो गांव बचे हैं, वहां भी पानी देंगे, पूरे क्षेत्र में पानी देंगे।

