कलेक्टर का औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, 3 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, कार्रवाई के निर्देश

Thursday, Feb 05, 2026-05:01 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा) : मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ अचानक खड़ियाहार प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

PunjabKesari

कलेक्टर की मौजूदगी की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि रात में कोई भी कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रुकता, मजबूरी में मरीजों को रात के समय मुरैना ले जाना पड़ता है, जिससे जान जोखिम में पड़ती है।

PunjabKesari

कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और रात में ड्यूटी न करने को लेकर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव और जल निकासी की समस्या भी उठाई। इस पर कलेक्टर ने मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News