Punjab Kesari MP ads

घर में शादी की तैयारियां...शॉपिंग के लिए निकले परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Thursday, Apr 16, 2026-05:30 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो कार की आपस मे भिड़त हो गई 28 वर्षीय सौरभ पिता राजेंद्र और उनकी 58 वर्षीय मां सुमन बाई पति राजेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

PunjabKesari

दरअसल घटना खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कार में सवार सौरभ पिता राजेंद्र निवासी जलवा अपनी मां और भाई बहन और साले के साथ मुंदी की और आ रहे थे। इस बीच थार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें सौरभ उम्र 28 वर्ष पिता राजेन्द्र और उनकी मां सुमन बाई (58) की मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सारिका पिता राजेन्द्र राठौर, रविन्द्र पिता राजेन्द्र राठौर निवासी जलवा, और रविंद्र पिता दिनेश निवासी ग्राम देशगांव घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया, एएसआई केएन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थार चालक सनावद का बताया जा रहा है। इधर घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है। अभी कुछ ही दिनों में परिवार में शादी थी और इसी के चलते खुशी का माहौल था, लेकिन अब खुशियां मातम में बदल गई। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के  पोस्टमार्टम कर मूंदी पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News