इंदौर: 5 सितारा होटल में ज्वैलरी एग्जिबिशन में मां-बेटी ने चुराई हीरे के अंगूठियां, घटना cctv में कैद

Monday, Dec 12, 2022-01:27 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर की पांच सितारा होटल में ज्वेलरी एग्जिबिशन में से पांच लाख रुपये की डायमंड और सोने की अंगूठियां चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें चोरी करते महिलाएं साफ दिखाई दे रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी महिलाओं की तलाश जारी की है।

PunjabKesari

दरअसल, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां नामचीन पांच सितारा होटल में रतलाम के एक ज्वेलर्स व्यापारी द्वारा ज्वेलरी की एग्जिबिशन लगाई गई थी। इस दौरान मुंह पर नकाब पहने दो महिलाएं एग्जीविशन देखने आई थी। जहां एग्जीबिशन के दौरान महिलाओं ने डायमंड और सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर लिया। अंगूठियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। वही रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी के मैनेजर नरेंद्र कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसके आधार पर अज्ञात महिलाओं की पहचान कर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News