धूमधाम से मनाया गया माता मरियम का जन्मदिन

9/9/2021 11:46:25 AM

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर में माता मरियम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विश्वव्यापी कैथोलिक धर्म समाज ने भी इस खास दिन को उल्लासपूर्वक मनाया। माता मरियम के जन्मोत्सव के साथ पिछले 9 दिनों से चल रही नोवेना भक्ति का समापन भी हुआ।  

PunjabKesari

इंदौर के बिशप स्वामी की अगुवाई तथा फादर थॉमस मैथ्यू, फादर अन्तोनी सामी, फादर सुरेश सोनवानी तथा अन्य फादरगण की मौजूदगी में रेड चर्च में मां मरियम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान माता मरियम की पालकी जुलूस के रूप में चर्च में लाई गई। यहां माता मरियम के लिए नमन के गीत गाए गए। संत फ्रांसिस असीसि कैथड्रल रेड चर्च में कोविड 19 की सभी सावधानियां बरतते हुए यह उत्सव मनाया गया।

PunjabKesari

शाम को हुए जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पवित्र रोज़री माला की भक्ति के बाद इन्दौर के बिशप स्वामी और सभी फादर की उपस्थिति में पवित्र मिस्सा अर्पित की गई। बिशप स्वामी ने बताया कि मां हमेशा लोगों की भलाई में आगे रही और उन्होंने प्रार्थना की शक्ति से जीवन को सुंदर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि यदि आप माता मरियम के अनेक गुणों में से एक या दो गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर पायें तो आपका जीवन सफल होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News