छत्तीसगढ़ में बेलगाम ''भगवा'': मां मरियम की मूर्ति तोड़ी, आक्रोश में क्रिस्चन सोसाइटी
Wednesday, Sep 07, 2022-01:11 PM (IST)
राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में माता मरियम की प्रतिमा (statue of mary) फिर खंडित कर दी गई। इस घटना के बाद ईसाई समुदाय (christian society) में भारी आक्रोश है। मूर्ति खंडित करने पर ईसाई समुदाय (christian society) ने राजधानी रायपुर (raipur) में मंगलवार को बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी रखी है। मां मरियम की प्रतिमा कलवरी पहाड़ पर स्थापित थी।
मां मरियम की प्रतिमा पर पहले भी हो चुका है हमला
ईसाई समुदाय ने पुलिस (chhattisgarh police) पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। 2 जुलाई को भी अज्ञात बदमाशों ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करते हुए मां मरियम की प्रतिमा तोड़ डाली थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है।
बदमाशों को पुलिस और राजनेता का संरक्षण: ईसाई समाज
घटना को लेकर ईसाई समाज ने कई शहरों में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला था। उन्होंने राज्यपाल अनुसुइया उइके, सीएम भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन इन सब के बाद भी अपराधियों के हौसले बुंलद है।

