MP: Congress में खुशी की लहर, ''AAP'' प्रमुख ने थामा ''हाथ''

4/19/2019 4:35:12 PM

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के दल बदलने का दौर भी तूल पकड़ रहा है। अब कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी एमपी के प्रमुख अक्षय हुंका ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें पूर्व सीएम और भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस दौरन हुंका ने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। 
 

PunjabKesari

कांग्रेस के संपर्क में थे हुंका
दरअसल, अक्षय लगातार कांग्रेस के संपर्क में बने थे। गुरूवार को उन्होंने दिग्विजय सिंह के सिलसिलेवार किए गए ट्वीट को लेकर भी समर्थन किया था। हुंका ने प्रदेश में बेरोजगार सेना भी बनाई है। जिसका वह नेतृत्व करते हैं। इस सेना का मकसद है सरकारी नौकरी में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर करना। बीजेपी की पूर्व शिवराज सरकार में नियुक्तियों में हुई गडबड़ी को लेकर हुंका ने कार्रवाई की मांग की थी।


PunjabKesari
 

प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड (पूर्व के व्यापमं) द्वारा ली गई चतुर्थ समूह के असिस्टेंट ग्रेड तृतीय की परीक्षा में धांधली के आरोपों लगे थे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद हुंका ने सीएम कमलनाथ से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News