संसद की अहम विशेषाधिकार समिति का ऐलान, प्रदेश के BJP सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wednesday, Mar 04, 2026-12:00 AM (IST)

(डेस्क):  संसद की विशेषाधिकार समिति (Parliament Privileges Committee) के लिए मंगलवार को 15 सदस्य मनोनीत किए। इसमें कई दिग्गज नामों को जगह मिली है।  (BJP) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस कमेटी में छत्तीसगढ़ भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को भी सदस्य बनाया गया है।

PunjabKesari

सांसद बृजमोहन अग्रवाल बनाए गए सदस्य 

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, समिति में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं जगदीश शेट्टर, कांग्रेस के तारिक अनवर, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, द्रमुक के टी.आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने और शिवसेना  के अरविंद सावंत को सदस्य मनोनीत किया गया है।

आपको संसद की विशेषाधिकार समिति के बारे में बता दें कि ये संसद की एक स्थाई समिति होती है, जो सदस्यों या सदन के विशेषाधिकार हनन और अवमानना के मामलों की जांच करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News