ठंड का डबल अटैक! 2 दिन बाद और गिरेगा पारा, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में घना कोहरा

Thursday, Jan 08, 2026-09:57 AM (IST)

भोपाल. मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और आने वाले 2–3 दिनों में ठंड और भी तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए सिस्टम के सक्रिय होने से बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे रात और सुबह की ठंड ज्यादा सताएगी।

कोहरे की चादर में लिपटा आधा एमपी

प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना, सीधी, सतना, सिंगरौली, रीवा-मऊगंज, मैहर, अनूपपुर और उमरिया में दृश्यता काफी कम रही। वहीं भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर सहित कई जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला।

 जम गई ओस, कांपी ठंड से धरती

पचमढ़ी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना जैसे इलाकों में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं, जो भीषण सर्दी का संकेत है।

कल्याणपुर बना सबसे ठंडा इलाका

शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख तापमान इस प्रकार रहे —

उमरिया: 3.9°C

राजगढ़/खजुराहो: 4.5°C

शिवपुरी: 5°C

रीवा: 5.8°C

पचमढ़ी: 6.2°C

गुना: 6.4°C

रायसेन: 6.5°C

सतना: 6.6°C

दतिया: 6.9°C

छिंदवाड़ा: 7.8°C

खंडवा: 8°C

भोपाल और खरगोन: 8.4°C

क्यों बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और बर्फीली हवाएं तेज होंगी। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ेगा और जनवरी में ठंड का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

सलाह:

सुबह-शाम घर से निकलते समय सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News