MP कांग्रेस ने जीतू पटवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मीडिया विभाग का अध्यक्ष

Thursday, Apr 02, 2020-02:11 PM (IST)

भोपाल/इंदौर (इजहार हसन खान): पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में 15 महीने में सत्ता से बाहर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और इंदौर के राऊ क्षेत्र से विधायक जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले इस पद पर शोभा ओझा थी। जिन्हें बीते दिनों चले राजनीतिक घमासान के बीच महिला आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया है, लेकिन शिवराज सरकार के आते ही उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। जीतू मध्य प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं और राहुल गांधी के खास माने जाते हैं। जीतू व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विकास की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता, कार्यशैली में निपुण नेता माने जाते हैं।

वहीं इसके साथ ही जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के सबसे तेज तर्रार नेता माने जाते हैं। पटवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पटवारी को किसानों के मुद्दे पर लड़ाई वाले नेता के रूप में जाना जाता है। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने पूर्व सरकार के खिलाफ कई आंदोलन किए, वहीं उनकी साईकिल यात्रा भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनती रही है। उन्होंने पिछली सरकार के समय इंदौर से भोपाल तक साईकिल यात्रा भी की थी। हाल ही में उन्हें फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री सम्मान प्रदान किया गया था। जीतू शराबबंदी, तालाब संरक्षण और किसानों के हितों के मुद्दे उठाकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।




 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News