MP Election: पहली बार एक साथ पांच किन्नर मैदान में, संभालेंगी शबनम मौसी की विरासत

11/12/2018 4:19:17 PM

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन कांग्रेस-बीजेपी के बागी विधायक अब उनके लिए मुसीबत बन चुके हैं, वहीं अब किन्नर भी दोनों पार्टियों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। 
PunjabKesari
 

एसा पहली बार हुआ है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पांच किन्नर चुनौती दे रहे हैं। इंदौर-2 से बाला वेश्वर, दमोह से रेहाना, होशंगाबाद से पांची देशमुख, कटनी की बड़वारा विधानसभा सीट से दुर्गा मौसी और अंबाह विधानसभा से नेहा चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश में पहली बार किन्नर के रूप में शबनम मौसी ने चुनाव में ताल ठोकी थी। और वो जीतकर विधानसभा भी गई थी। शबनम मौसी सोहागपुर से विधायक चुनी गई थीं।
ये है लिस्ट.. 

  • इंदौर-2 से बाला वेश्वर
  • दमोह से रेहाना
  • होशंगाबाद से पांची देशमुख
  • कटनी की बड़वारा विधानसभा सीट से दुर्गा मौसी
  • अंबाह विधानसभा से नेहा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News