MP Election: शेष 6 दिन और, किसका होगा मध्यप्रदेश ? पढिए आज की मुख्य खबरें

11/23/2018 11:51:22 AM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। शेष 6 दिन बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां जमकर कर एक-दूसरे के प्रति बयान-बाजी और पोल-खोल में लगी हुई हैं। एक तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के वायरल वीडियो ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। तो वहीं दुसरी तरफ भिंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाहौर को ही विकसित करने की बात कह डाली। शायद वे चुनावी तैयारियों में भूल गए थे कि लाहौर पाकिस्तान में आता है। 

PunjabKesari

गुरुवार को प्रदेश में दोनों ही बड़ी पार्टी के स्टार प्रचारकों ने जनता को संबोधित किया। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी ने तो इस बार कांग्रेस के जीजा पर ही वार कर दिया। बुरहानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, हम गरीबों के खेत सींचते हैं और वे पानी तक नहीं पूछते और जीजा ही गरीबों का खेत हड़पते है। जितने कम दिन अब विधानसभा चुनाव में बचे हैं उतनी ही बयान-बाजी नेताओं में बढ़ती जा रही है।

आज की बड़ी खबरें...

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News