MP Election:जहां-जहां EVM खराब हुईं वहां दोबारा चुनाव हों- कमलनाथ

11/28/2018 1:37:30 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वहीं मतदान शुरू होने से ही ईवीएम में खराबी की शिकायतों के बाद कांग्रेस ने मांग की है कि जहां-जहां वोटिंग मशीनें खराब हुई है, वहां चुनाव आयोग पुनर्मतदान कराए। 

PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, जो ईवीएम बदली जा रही हैं वो भी खराब निकल रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, हमारी पूरी टीम इस पर लगी है। हमारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कांता राव से बात हो रही है। उन्होंने कहा, बीजेपी के लोग चाह रहे हैं कि, मशीनें खराब हो जाएं। हमारा वोट जा रहा है इसलिए हमें दिक्कत है। मध्यप्रदेश में मतदान के लिए नई मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। 

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंंने वोटिंग के दौरान पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी का सम्मान करें और निष्पक्ष जांच कराएं। इसके बाद कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News