Punjab Kesari MP ads

MP News : जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, छह आरक्षक निलंबित

Monday, Sep 16, 2024-06:10 PM (IST)

टीकमगढ़ : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस कर्मियों के जुआ खेलने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि कथित वीडियो के रविवार शाम को सामने आने के बाद विभिन्न थानों में तैनात छह आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कोतवाली थाने के आरक्षक मनोज अहिरवार, रितेश मिश्रा और सूरज राजपूत, देहात थाने के भुवनेश्वर अग्निहोत्री और अनिल पचौरी तथा डिगोरा थाने में तैनात सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

काशवानी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया और क्या मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा खराब होती है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News