Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस में सरकारी नौकरी का मौकाः 679 आरक्षक पदों पर भर्ती, 8वीं-10वीं पास कर सकते है आवेदन; 19 अप्रैल है आखिरी तारीख

Saturday, Apr 11, 2026-10:30 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश पुलिस में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां पुलिस बैंड में 679 आरक्षक पदों पर भर्ती हो रही है। खास बात यह है कि 8वीं-10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते है। 


मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में उन उम्मीदवारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें संगीत वाद्य यंत्र बजाने का ज्ञान है। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद

एमपी पुलिस बैंड भर्ती में कुल 679 पदों के लिए भर्ती हो रही हैं। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, महिलाएं इसमें आवेदन नहीं कर सकतीं।

आवेदन की तारीख

आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन (MP Online) पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General): ₹500
SC, ST, OBC, EWS: ₹250
सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस अलग से देनी होगी

आयु सीमा
 न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु (General): 33 वर्ष
अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग): 38 वर्ष

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News