बास्केटबॉल और गरबे के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खेली कबड्डी

Thursday, Oct 14, 2021-01:01 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): बास्केटबॉल और गरबे के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब भोपाल में महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे बुधवार को भक्तों के आग्रह पर शक्तिनगर में विराजमान मां काली के दर्शन के लिए पहुंची थी। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ी कोच को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इसके बाद ग्राउंड में खेल रहे प्लेयर्स के बीच पहुंच कर गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की। इस दौरान खिलाड़ियों के अनुरोध पर सांसद ने महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News