सांसद राजबहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को दिया सम्मान, शमशाबाद को दी करोड़ों की सौगात

Monday, Aug 16, 2021-08:18 PM (IST)

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में नगर के 150 प्रतिभावान खिलाड़ियों को विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह के सौजन्य से ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स सूज का वितरण किया गया। सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह द्वारा यह सम्मान दिया गया। ट्रैक सूट मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आप लोग बहुत परिश्रमी हो। आप लोग भी ओलम्पिक में गोल्ड मैडल जीत सकते हो। किसी भी खिलाड़ी को संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपकी विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह और मैं हमेशा आप लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं। बहुत जल्द शमशाबाद में सर्वसुविधा युक्त एक बड़े स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। आपके नगर में प्रतिभाओं की कमी नही है। 



सम्मान समारोह से पूर्व सांसद द्वारा नगर में होने वाले 80 लाख की लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद को मिली नई फायर बिग्रेड एवं आधुनिक यंत्र प्रणाली से युक्त ट्रेक्टर का लोकार्पण भी किया। पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह ने सांसद एवं विधायक निधि से किये जा रहे विकास कार्यों से कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के बाद नगर के सभी खिलाड़ियों द्वारा ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में विजयी रैली निकाली गई। यह रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पर ही समाप्त हुई। रैली के दौरान उत्साही खिलाड़ी नीरज चोपड़ा जिन्दावाद एवं जीत गया भई जीत गया नीरज भैया जीत गया के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari

Related News

मंत्री गोविंद राजपूत पर इस्तीफे की लटकी तलवार! मान सिंह पटेल मामले में FIR दर्ज, गुमशुदगी नहीं मान सिंह का हुआ अपहरण...

BJP नेता ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी तो ASI ने थाने में खुद फाड़ दी वर्दी, VIDEO वायरल

दिग्विजय सिंह झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने वाले नेता- वीडी शर्मा

श्योपुर में मगरमच्छ ने ई - रिक्शा से लगा दी छलांग, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

शादी के 2 महीने बाद ही पति ने पत्नी की कर दी हत्या, शव को किले में छिपाया

भाजपा करवा रही फर्जी सदस्यता...दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान की खोली पोल

रवनीत बिट्टू को PM मोदी की शह- दिग्विजय सिंह, One Nation One Election को लेकर उठाए सवाल

इंदौर में कलेक्टर कार्यालय पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को प्रशासन और पुलिस ने रोका, दिग्विजय सिंह ने सरकार को बताया तानाशाह