MP की बेटी ने बॉलीवुड में की एंट्री, पहली फिल्म के साथ मचाएगी धूम
3/20/2019 3:53:13 PM
विदिशा: जिले के एक मध्यवर्गीय परिवार से आने वाली 15 वर्षीय अभव्या में बचपन से ही कुछ अलग करने की इच्छा थी। उसकी मेहनत रंग लाई तथा अभव्या की मूवी ब्लैकबोर्ड वर्सेस व्हाइटबोर्ड जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जिसमें अभव्या के कैरेक्टर का नाम पिंकी है और इस मूवी में अभव्या का बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल है।
ब्लैकबोर्ड वर्सेस व्हाइटबोर्ड मूवी वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म है जिसमें बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया है। इस मूवी में बॉलीवुड के रघुवीर यादव,अशोक समर,अखिलेश मिश्रा और पंकज झा जैसे नामी-गिरामी कलाकारों ने काम किया है और इस मूवी के डायरेक्टर तरुण बिष्ट हैं और नूपुर श्रीवास्तव,गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। अपनी पहली मूवी की रिलीज को लेकर अभव्या काफी उत्साहित हैं।
पंजाब केसरी से खास बातचीत में बताया कि उसने इस फिल्म में बॉलीवुड की नामी हस्तियों रघुवीर यादव अशोक समर अखिलेश मिश्रा और पंकज झा के साथ काम किया है। वहीं छोटी से उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद पिंकी के परिवार वालों तथा रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।