Punjab Kesari MP ads

MP के सबसे बड़े अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही, बस स्टैंड पर हुई महिला की डिलीवरी

Tuesday, Dec 11, 2018-10:35 AM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह बड़वाह से डिलेवरी के लिए परिजनों के साथ एमवाय अस्पताल पहुंची महिला को अस्पताल के कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया की अभी डिलीवरी में कुछ दिनों का समय है। महिला अपने परिजनों के साथ जब वापस लौट रही थी, तो गंगवाल बस स्टैंड के पास ही उसकी डिलीवरी हो गई। जानकारी के अनुसार बड़वाह में रहने वाली हेमा नामक महिला अपने परिजनों के साथ डिलीवरी के लिए सोमवार सुबह एमवाय अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल में महिला से कहा गया कि डिलीवरी में अभी कुछ दिनों का समय शेष है, बाद में आना। इस पर महिला औैर परिजन वापस लौटने लगे।

PunjabKesari

बाद में महिला को फिर अस्पताल ले जाया गया
वह लोग गंगवाल बस स्टैण्ड के पास पहुंचे ही थे कि महिला को पेट में दर्द होने लगा। इस पर साथ आई महिला ने बस स्टैण्ड के पास ही सड़क पर गर्भवती महिला को लेटा दिया। सड़क पर ही महिला की डिलीवरी हो गई। इसके बाद परिजन महिला और नवजात काे लेकर फिर एमवाय अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News