इंदौर के डिवाइन ज्वेलर्स के 2 संचालकों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 करोड़ के सोने की ठगी के आरोप

12/1/2022 3:46:11 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मुंबई क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की ठगी के आरोप में  इंदौर डिवाइन ज्वेलर्स के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों से लगभग 3 किलो सोना भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

PunjabKesari

दरसअल मुंबई क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक सर्राफा व्यापारी सुरेश सोनी दिलीप सोनी के घर दबिश देते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों से शादी का 3 किलो सोना भी मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा जब्त किया गया है। दरअसल पिछले दिनों मुंबई के लोकमान्य नगर थाना क्षेत्र में एक सोना चांदी व्यापारी द्वारा 5 करोड़ के गोल्ड की ठगी के मामले में एफ आई आर दर्ज की गई थी जिसको लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच बुधवार रात इंदौर पहुंची थी। जहां पर सर्राफा थाना क्षेत्र में रहने वाले डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक सुरेश सोनी और दिलीप सोनी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वही दोनों आरोपियों से ठगी का 3 किलो सोना मुंबई क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है।

PunjabKesari

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि सर्राफा पुलिस को सूचना देने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा दबिश दी गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि मुंबई के व्यापारी से करोड़ों रुपए सोना की ठगी को लेकर क्राइम ब्रांच मुंबई इंदौर पहुंची है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई क्राइम ब्रांच अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News