21 साल से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, नाम बदलकर काट रहा था फरारी
Thursday, Jun 11, 2026-05:33 PM (IST)
दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना) : दंतेवाड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। थाना कटेकल्याण के वर्ष 2001 के हत्या के प्रकरण में आरोपी सोढ़ी मासा, निवासी गाटम डोंगरीपारा, 2005 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था।

फरारी के दौरान आरोपी ने तेलंगाना के कोत्तागुडेम क्षेत्र में नाम बदलकर लालाराम सोढ़ी के रूप में पहचान बना ली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तेलंगाना से आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कटेकल्याण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

