Punjab Kesari MP ads

साले की शादी में आए दामाद की तालाब में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदली

Sunday, Jun 21, 2026-12:42 PM (IST)

मुरैना। (रोहित शर्मा): अंबाह क्षेत्र के पंचमपुरा तालाब में एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ साधुसिंह, निवासी तुस्सान सिंह का पुरा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, युवक अपनी ससुराल पंचमपुरा (थाना दिमनी क्षेत्र) आया हुआ था। इसी दौरान वह किन परिस्थितियों में तालाब में पहुंचा और डूब गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रात करीब 12 बजे शुरू हुआ खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।

PunjabKesariघटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की मौत के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News